अमेठी 26 जून 2019,। जिलाधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शादी अनुदान योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन किये जाने के लिए सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो के साथ बैठक की गई। बैठक में जनपद के मा0 विधायकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियो के माध्यम से जिलाधिकारी ने अपेक्षा किया कि शादी अनुदान योजना का लाभ पात्रो को समय से मिल सके। इसके लिए वह अपने सहयोग का योगदान करे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शादी अनुदान योजना के लिए जनपद के विभिन्न ब्लाको से अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु वर्ष 2019-20 में 1387 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 76 की जांच एसडीएम/बीडीओ के द्वारा की गई है, 32 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं, 1279 आवेदन पत्र जांच हेतु शेष हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए विभिन्न ब्लॉकों से 1076 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 38 आवेदन पत्रों की एसडीएम/बीडीओ के द्वारा जांच की गई है, 1029 आवेदन पत्र जांच हेतु शेष है। सामान्य वर्ग के लिए विभिन्न ब्लॉकों से 375 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 53 की जांच एसडीएम/बीडीओ के द्वारा की गई है, 13 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं, 309 आवेदन पत्र जांच हेतु शेष है। डीएम ने लंबित आवेदन पत्रों की शीघ्र जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के 430 लाभार्थियों की शादी हेतु 46 लाख रुपए, अनुसूचित जाति के 410 लाभार्थियों की शादी हेतु 82 लाख रुपए तथा सामान्य वर्ग के 226 लाभार्थियों की शादी हेतु 45.20 लाख रुपए का बजट प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होने जनप्रतिनिधियो से अपील किया है कि योजना का लाभ समय के अन्दर पात्रो को उपलब्ध हो जाये इसके लिए वह अपनी सहभागिता करे। जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदन के 21 दिनो के अन्दर विभागाध्यक्ष सम्बन्धित ब्लाक के वीडीओ से आख्या प्राप्त कर ले जिसके बाद समय के अन्दर आगे की कार्यवाही की जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ