बिहार बाजार निवासी लल्लू सोनी के हत्यारे पुलिस की पकड़ से है दूर।


दैनिक अक्षय मेल समाचार

रिपोर्ट - मनीष मिश्र

प्रतापगढ़। बाघराय।

कर्माजीत पट्टी निवासी लल्लू सोनी बिहार बाजार में मकान बनाकर रहते हैं। अपने पिता के साथ बीते दिनों कुन्डा बाबूगंज कि बाजार करने जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने ने गोली मारकर व्यापारी का गहने व नगदी लूट लिया था। इस मामले को लेकर प्रतापगढ़ जिले के प्रशासन में हड़कंप मच गया था घटनास्थल पर आईजी जोन समेत तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे थे। वही इस घटना को लेकर बिहार बाजार के व्यापारियों ने बाजार भी बंद कर दिया था। बाघराय पुलिस के अव शासन पर मृतक लल्लू सोनी का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद घटना के कई दिन बीत जाने पर आज तक मामले का खुलासा नहीं हुआ। इससे गुस्साआए व्यापारियों के मन में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फूट रहा है। यदि जल्द ही इस मामले में खुलासा ना हुआ तो व्यापार मंडल की तरफ से रोड जाम या धरना प्रदर्शन  किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ