मार्ग दुर्घटना में चालक की मौत। मौके पर नही पहुची पुलिस।

*रामसनेहीघाट* लखनऊ फैजाबाद हाईवे के पर सुमेरगंज स्थित नारायण रेस्टोरेंट के पास आज सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रक और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई,जिसमे डीसीएम के चालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान जिला सिद्धार्थनगर के गांव बांसी निवासी बिंदेश्वर के रूप में हुई।दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से मृतक को सीएचसी बनीकोडर लाया गया,जहा पर सुबह से ही लाश को बाहर पड़े बेंच पर डाल दिया गया,न तो कोई पुलिस कर्मी पहुचा और न ही कोई जिम्मेदार।वही ये भी साबित होता दिख रहा है पुलिस कितना चौकन्नी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ