अमेठी जनपद के अंतर्गत जामो थाना के नीबी गाँव मे आज एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत हालत में मिली ।इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना पर पहुंचे बीट प्रभारी पारस नाथ दुबे व वन दरोगा रमेश कुमार मृत मोर को लेकर पशु चिकित्सा केन्द्र ले गये ।वहां से पोस्टमार्टम करवा कर दफन कर दिया गया है और इस बाबत डाक्टर विवेक कुमार ने बताया कि बिज़ली की चपेट में आने से मोर की मौत हुई है ।
0 टिप्पणियाँ