दैनिक अक्षय मेल समाचार
जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना अंतर्गत ग्राम सभा उधोपुर खगिया मे जर्जर तार व पोल से आए दिन घटना होती रहती है बीती रात को आंधी चलने से ट्रांसफॉर्मर में 440 बोल्ट की जगह 11000 वोल्टेज लाइट गांव में सप्लाई होने लगी हरिश चंद गौतम ने पंखा चालू करने के लिए बटन दबाने के लिए हाथ बढ़ाया 11000 वोल्टेज अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर मिलते हो गई इसी तरह पूरे गांव में कई लोग घायल हो गए पूरे गांव में हड़कंप मच गया आनन-फानन में गांव वालों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी तब सप्लाई जाकर बंद हुई गांव वालों का कहना है कि पिछले साल भी डीजे में 11000 वोल्टेज उतर जाने से एक की मौत हो गई थी कई लोग घायल हुए थे इसकी शिकायत बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों तथा धोसड़ा पावर हाउस पर जेई से की गई किंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई सूचना पाकर पहुंचे सोरांव विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सबआपके साथ हैं तथा आपको हर सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी विधायक जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तथा जर्जर तार व पोल तत्काल बदलने का आदेश दिए विधायक जी ने फूलपुर एसडीएम से फोन करके पीड़ित परिवार को हर प्रकार की सरकारी आर्थिक अनुदान मिलने वाली सहायता मुहैया कराने को कहा और S.O मऊआइमा को अतिशीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए इस मौके पर रमेश पटेल दिनेश पाल सिंह प्रमोद सुभाष चंद्र संतोष पटेल रमेश यादव मानसिंह सरोज राजू प्रधान आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे
प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता
0 टिप्पणियाँ