दैनिक अक्षय मेल समाचार
जनपद प्रयागराज में अपना दल यस के सोरांव विधानसभा के विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि जीवन जीने की सिस्टम विद्या योग है और योग से ही व्यक्ति की काया निरोग रह सकती है उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर के एकता का प्रतीक है मनुष्य और प्राकृती के बीच सामंजस है विचार संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है 21 जून 2019 को पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए योग से जुड़ा रहना चाहिए करो योग रहो निरोग मदन मोहन मालवीय स्टेडियम चंद्रशेखर पार्क में पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अतिथि डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज विधायक सोरांव ने यह बातें कहीं इस अवसर पर कई गणमान्य हस्तियां योग दिवस में उपस्थित रही
प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता
0 टिप्पणियाँ