योग प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार


दैनिक अक्षय मेल समाचार 

रिपोर्ट - मनीष मिश्र 

प्रतापगढ़

नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा योग आधारित पड़ोस युवा संसद में प्राथमिक विद्यालय रेडीगारापुर पर युवाओं को संबोधित करते हुए बिंदा लाल जिला कार्यक्रम समन्वयक नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ ने कहा कि योग प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। आवश्यकता है युवा मंडलों को इसे आत्मसात करने की।इस अवसर पर प्रशिक्षक सागर सत्यार्थी ने कहा कि युवाओं को स्वयं अपने अंदर छिपी ऊर्जा की भावना को जानना होगा एवं ऐसी पहल करनी होगी कि खुद की मजबूती के साथ साथ अपने समाज  एवं देश के लिए कुछ अपना बेहतर योगदान दे सकें। इस अवसर पर वीरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व वित्तीय साक्षरता सलाहकार बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने युवाओं को वित्तीय साक्षरता एवं कैशलेस के बारे में जानकारी दिया ।डॉक्टर नितेश तिवारी ने योग को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। इसके पूर्व पतंजलि योग केंद्र के योग प्रशिक्षक मनोज यादव द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया , उन्होंने युवाओं को योग से जुड़ने के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा शक्ति के निदेशक राम प्रकाश पांडे ने किया ।इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, चंद्र प्रकाश तिवारी,विपुल , विनय कुमार पांडे , आदित्य पांडे, अजीत गुप्ता, रविशंकर , शुभम, टोनी , अश्वनी ।निखिल, अंकित, विनोद तिवारी आदि लोग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ