भारतीय किसान यूनियन का 15 सूत्री मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन

दैनिक अक्षय मेल समाचार

जनपद प्रयागराज फूलपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन के प्रयागराज के जिला अध्यक्ष सा


लिक राम यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम फूलपुर जवाहर लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा जिसमें बिजली के बढ़े दामों पर तथा नलकूप हेतु बिजली निशुल्क किसानों के गन्ना का बकाया राशि आलू का मूल्य कम से कम 12 सो रुपए प्रति कुंतल प्रदेश में नई नहरों के निर्माण एवं चौड़ीकरण आवारा पशुओं के रोकथाम जैसे मांगों का ज्ञापन सौंपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों की हित की लड़ाई लड़ती है और लड़ती रहेगी इस मौके पर राजबहादुर यादव गंगापुर प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता क्षेत्रीय लेखपाल से काफी परेशान है इस पर एसडीएम फूलपुर ने आश्वासन दिया कि ऐसे लेखपाल पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर गुड्डी देवी पटेल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दशरथ लाल पटेल लालचंद यादव संतोष कुमार यादव राम शिरोमण यादव अजय कुमार पटेल रमाशंकर दुबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे



प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ