बन बिभाग बना है लापरवाह क्या करे पत्रकार



बहराइच / विष्णु कुमार मिश्रा



बिना परमिट के काटे गये सेमल पेड़ को डीसीएम से बहराइच ले जाते वक्त पत्रकारो ने फोटो खींच कर रिसिया फ़रिस्टर और वाचर को सौंपा, दोनो ने 4500 रुपये वसूल कर डीसीएम को छोड़ दिया।


 आइये हम आपको ले चलते है जनपद बहराइच के कोतवाली नानपारा के मटेरा चौराहा यहां पर ख़ुददादभारी और अहिरन पुरवा से बहराइच की और जा रही बिना परमिट के सेमल से लोड डीसीएम को पत्रकारों ने रोककर फोटो खीचा तब तक फारिस्टगार्ड राम खेलावन वर्मा और वाचर घनश्याम वर्मा मौके पर पहुंच कर डीसीएम को कब्जे में लेकर पत्रकारों से कहा कि हम लोग इसको वन रेन्ज कार्यालय नानपारा लेकर जायेंगे।

इतना सुनकर पत्रकारों ने मौके से चले गये तब फारिस्टगार्ड और वाचर ने ठेकेदार और ड्राइवर से 4500 सौ रुपये लेकर डीसीएम को छोड़ दिया।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों से राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।

यही नही इस सेमल के ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा है और करीब दस बार बिना परमिट के सेमल से लोड गाड़ी को वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है और भारी रकम लेकर वन अधिकारी गाड़ी छोड़ देते है जिससे ठेकेदार दिनेश कुमार मिश्रा के हौसले बुलंद है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ