अक्षय मेल,बाजार शुकुल,अमेठी।। थाना बाजार शुकुल मैं नहीं रुक रही है लूट और छिनैती की घटनाएं सूरज यादव पुत्र राम प्रकाश यादव ग्राम इंदरिया थाना शुकुल बाजार ठाकुरगंज बाजार में होटल चलाता है शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वह होटल बंद कर अपने घर इंदरिया आ रहा था तभी रास्ते में ठाकुर गंज बाजार से 300 मीटर की दूरी पर एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया उसकी तलाशी ली लगभग ₹2000 मोबाइल और साइकिल छीन लिया और बदमाश फरार हो गए पीड़ित के चाचा सुरेश यादव और गांव के कुछ लोग ठाकुर गंज बाजार में थे पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने चाचा सुरेश यादव को दी सुरेश यादव में डायल नंबर 100पुलिस को अवगत कराया डायल नंबर 100 ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर काफी छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला आए दिन हो रहे लूट और छिनैती की घटना से क्षेत्र वासियों में भय का माहौल है अभी लगभग एक पखवारा पहले पूरे सुंदर साहू पूरे लदई से छिनैती की घटना हुई फिर 2 दिन पहले पूरे जीत तिवारी पंकज तिवारी से लूट हुई और इन तीनो घटना को बदमाश शुकुल बाजार थाना से 3 किलोमीटर के अंदर वारदात की जबकि डायल नंबर 100तो हमेशा क्षेत्र में गश्त भी करती है फिर भी लुटेरों के हौसले बुलंद है कल की ही एक घटना और हुई राजकुमार पुत्र जग प्रसाद यादव पूरे जीत तिवारी को तेंदुआ मोड़ के पास तीन बदमाशों ने अपाची मोटरसाइकिल से सवार रोक लिया और उसकी जेब की तलाशी ली ₹500 और आधार कार्ड की फोटोकॉपी थी जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है आए दिन हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है क्षेत्रवासियों ने उच्च अधिकारियों से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बन सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवा कांत ने बताया कि घटना लूट की नही है बल्कि आपसी विवाद का है।
1 टिप्पणियाँ
सत्य खबरें विश्वसनीय खबरे
जवाब देंहटाएं