दिव्यांगजन जो अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/यवतियों द्वारा ’ओ' लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिये जाने हेतु वर्ष 2018-1नम9 के लिए नमआन लाइन आवेदन करने की तिथि 28 जून से 20 जुलाई त

अमेठी, 12 जुलाई 2018, शासन के निर्देशानुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जो अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/यवतियों द्वारा ’ओ 'लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिये जाने हेतु वर्ष 2018-19 के लिए आवेदन किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि आन लाइन आवेदन करने की तिथि 28 जून से 20 जुलाई तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट पर दिये गये लिंक के माध्यम से नियत प्रारूप पर अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश वेबसाइट पर प्रदर्शित है। 
     वित्तीय वर्ष 2018-19 में आनलाइन आवेदन की पात्रता ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10$2) इण्टरमीडियट न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आवश्यक है, प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो, किसी शैक्षिक संस्थान से छात्रवृत्ति न ले रहा हो, व अभ्यर्थी के माता -  पिता अथवा अभिभावक की मसिक आय रू0 100000.00 (एक लाख मात्र) से अधिक न हो। उन्होने  बताया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आन लाइन आवेदन के साथ संलग्न अभिलेखों में यदि कोई त्रुटि पाई गई तो इसका पूर्ण दायित्व सम्बन्धित प्रशिक्षणार्थी का हेागा। उन्होंने बताया कि जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग के अधिकारी को ऐसे आवेदनों को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा, तथा निर्धारित तिथि के उपरान्त ऐसे आवेदनों पर पुनः विचार नहीं किया जायेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ