भ्रष्टाचार:-बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप । वास्तविक खाते के बजाय दूसरे के खाते में जमा हुई धनराशि।  

बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप । वास्तविक खाते के बजाय दूसरे के खाते में जमा हुई धनराशि।  

अमेठी:- जिले के बैंक ऑफ इंडिया मुसाफिरखाना के कर्मियों की लापरवाही के चलते बिना खाता धारक के मौजूदगी व उसकी वास्तविक हस्ताक्षर के बिना धन राशि की निकासी एवं जमा किए जाने में चेक को उसके खाते के बाजाय दूसरे के खाते में जमा करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए अक्षय मेल समाचार पत्र के संपादक हरि प्रसाद यादव ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग है ।  अक्षय मेल पत्र के संपादक हरि प्रसाद यादव ने शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया मुसाफिरखाना सहित विभागीय उच्चाधिकारियों से बैंक कर्मियों पर लापरवाही व हेराफेरी का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है कि बैंक ऑफ इंडिया मुसाफिरखाना में अक्षय मेल समाचारपत्र का खाता 7832 10 11 00 13365 है जो वर्तमान समय में संचालित है कुछ दिनों पूर्व उसमें दो चेक कर्मशा  4264 ग्राम पंचायत पुरे प्रेम शाह का 5560 रुपये,  चेक संख्या 03064 ग्राम पंचायत टिकरा बैजनाथ का 5240 रुपए का जमा किया था उनका आरोप है कि उपरोक्त चेक उसके खाते में जमा करने के बजाय बैंक कर्मी द्वारा दूसरे व्यक्ति के खाता संख्या 78 32 20 11:00 0000 269 में जमा कर दिया गया जबकि उपरोक्त चेक  जी धनराशि उसके खाते 7832 10 11000 365 में जमा किया जाना था वहीं दूसरी तरफ मंगलम महिला महाविद्यालय की छात्रा मेहरूनिशा पुत्री मुस्तकीम अहमद  निवासी पुरे लाला कनकुपुर का आरोप है कि उसके बिना मौजूदगी व हस्ताक्षर के उसके खाता संख्या 773210110006111 से धन राशि की निकासी की गई है। जानकरी करने पर बैंक कर्मियों ने छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए बैंक से बाहर कर दिया।  शिकायतकर्ता हरि प्रसाद यादव ने बैंक ऑफ इंडिया मुसाफिरखाना के कर्मियों पर लापरवाही व  हेराफेरी का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ