अमेठी-  घरेलू कलह से तंग होकर युवक ने खाया जहर, हालत गम्भीर

अशोक श्रीवास्तव /संवाददाता
       अमेठी के चाँदनी चौक स्थित मु. शमीम आई सी आई सी आई बैंक के सामने परिवार को चलाने के लिए सब्जी की दुकान लगाता था। साथ में उसका बेटा समीर उम्र 17 वर्ष भी उसके काम में हाथ बटाता रहा। किसी बात को लेकर बेटे शमीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। खाते ही जहर का असर दिखना शुरू हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन तुरन्त उसे सामुदायिक केंद्र अमेठी ले गए जहाँ हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय गौरीगंज रिफर कर दिया लेकिन वहां भी ऐंटी डोज न होने व हालत में सुधार न होता देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रिफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय समीर की हालत नाजुक बनी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ