अमेठी । अशोक श्रीवास्तव संवाददाता
नवरात्रि के प्रथम दिन माँ कालिका के दर्शन के लिए अमेठी डीएम शकुन्तला गौतम एसपी केके गहलौत, अपर पुलिस अधीक्षक बी.सी. दुबे अपनी पत्नी के साथ तथा अमेठी एसडीएम प्रियंका सिंह ने शाम को 6 बजे मन्दिर में पूजा अर्चना की और पुजारी श्री महाराज के द्वारा शक्ति पीठ के आदि काल की जानकारी ली और विधिवत पूजा अर्चना की ।
इसके बाद मन्दिर परिसर के साफ सफाई का जायजा लिया तथा सरोवर का निरीक्षण कर मछलीयो को चारा खिलाया ।
वहाँ पर मौजूद लोगों द्वारा पशु अस्पताल और संग्रामपुर सीएचसी की शिकायत की गई कि डॉ नही आते है सीएचसी में तो कभी आ भी जाते है लेकिन पशु अस्पताल के डॉक्टर का पता नही चलता है और न ही इसके खुलने का समय रहता है और न ही बंद होने का इस पर डीएम अमेठी ने कहा जल्द ही औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
0 टिप्पणियाँ