राम नवमी पर युवा थिरके और बजा डीजे,धूमधाम से मनाई गई रामनवमी

अशोक श्रीवास्तव /संवाददाता /अमेठी।
मॉ भगवती की पुजा अर्चना के बाद भगवान मर्यादा पुरषोत्म राम की शोभा यात्रा युवाओ ने निकाली रविवार को युवा सडको पर डीजे बजने के बाद अमेठी शहर थिरक उठे इस मौके पर महिलाये भी गिनी चुनी नजर आयी शहर में बैण्ड बाजा डीजे और तालियो के गड गडाहट के बीच भगवान राम और सीता मैया शहर मे सुख समृद्वि और शान्ति का अर्शीवाद भक्तो को दिया पुलिस भी शोभा यात्रा के आगे पीछे नजर आयी 

मंन्दिर पर लगी भीड, हवन-पूजन

अमेठी । नवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्व कालिकन भवानी मंन्दिर, संग्रामपुर में देबी भक्तो का जमावडा लगा रहा हवन पूजन भक्तो ने किया और माता रानी को विदाई दी तथा सुख समृद्वि  और यश के लिए मॉ के चरणो में मत्था टेका । भक्तो ने गगन भेदी मॉ के जय कारे लगाये मंन्दिर पर भक्तो की भिड बडी पुजारी बेचैन हो चले पुलिस के पसीने छूटे ।

मंन्दिर के पश्चिमी प्रबेश द्वार पर बाईक का प्रबेश बर्जित रहा पुलिस पहरा पर बैठी रही जबकि कस्तुरबा स्कुल की सडक से और लोहिया नगर मार्ग से बाईक और सवारिया मेंले मे बेखौफ घुमती रही । प्रतिदिन अभय राज शुक्ला पुलिस से सवाल किया इस नाकेबन्दी से क्या फायदा जब साईकिल, बाईक मेले मे घूम रही है। मेले में अब्यवस्था का बोल बाला बना रहा । 

मंन्दिर के पीठा धीश्वर श्री महाराज ने कहा प्रशासन व्यवस्था के लिए इन्तजाम तो किये लेकिन कागज पर रहा आदेश पर अमल नही हुआ मेला जैसे तैसे चल रहा भक्तो की भीड मंन्दिर की परिक्रमा नही कर सकी जबकि परिक्रमा मार्ग बनाने के लिए प्रशासन से कई बार मॉग की गयी । 

हनुमान गढी अमेठी , देबी पाटन मंन्दिर, जगेश्वर नाथ मंन्दिर धाम पिण्डोरिया , माता मवई धाम, दूर्गन भवानी, अहोरवन भवानी , अरर्धनारेश्वर मंन्दिर टिकर माफी में भक्तो की भीड पुजा आर्चना हवन के लिए जमा रही गॉव में भक्तो ने कन्या भोज का आयोजन किया और शीतला माता की पुजा हुई । 

रायदेपुर में अबैध कब्जा 

अमेठी। तहसील के ग्राम पंचायत रायदेपुर में ग्राम सभा के भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। मामले की शिकायत ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से की है। अबैध कब्जा के इस खेल से ग्रामीणो में अक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणो ने अबैध कब्जा न रोका गया तो धरना प्रर्दशन की चेतावनी दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ