नहर की पटरी कटी सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न ।
ग्रामीणों ने लगाया विभागीय लापरवाही का आरोप।
मुसाफिरखाना /अमेठी
शारदा सहायक खंड 49 जौनपुर ब्रांच नहर पटरी स्थित राम रायपुर - नागेसरगंज मार्ग के बीच पानी का अधिक उफ़ान हो जाने के कारण निर्मित कुलावे के स्थान पर जल रिसाव के चलते नहर पटरी कट जाने से आसपास के गांव के काश्तकारों की लहलहाती सैकड़ों बीघा भूमि की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील व पुलिस प्रशासन एवं नहर विभाग के अधिकरियो एवं कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों एवं एन एच 56 फोरलेन से संबंधित कार्य संस्था दिलीप। बुल्डकॉन के कर्मियों के सहयोग से जेसीबी मशीन के माध्यम से कटान पर काबू पाया । इस दौरान सपा के सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर नहर के पानी को बंद कराने की वार्ता की।
बताते चलें कि गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्र के रामरायपुर व नगेसरगंज मार्ग के बीचो-बीच के नहर के पटरी में निर्मित कुलाबे में हाल में लगाई गई पाइप एवं पानी के अधिक भराव के चलते नहर की पटरी कटने लगी देखते देखते कटान के चलते आसपास के गांवो के काश्तकारों की सैकड़ों बीघा भूमि की फसल जल भराव के चपेट में आ गई।
आसपास के लोगों की सूचना पर एस डी एम अभय कुमार पांडेय तहसीलदार महात्मा सिंह सीओ सूक्ष्म प्रकाश कोतवाल पारस नाथ सिंह राजस्व निरीक्षक दिनेश चंद्र दुबे लेखपाल रामपाल व सेतु राम नहर विभाग के जेई कुलदीप बेलदार पवन कुमार पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर नहर पटरी पर हुए कटान के रोकथाम के लिए एन एच 56 फोरलेन से संबंधित कार्यदाई संस्था दिलीप बुल्डकान के कर्मियों के सहयोग से जेसीबी मशीन लगवाकर मिट्टी एवं गिट्टी डलवा कर घंटों मशक्कत करने के उपरांत कटान पर काबू पाया । तब तक आस पास के गांव के काश्तकारों की सैकड़ों बीघा भूमि की फसल जलभराव के चपेट में आ गयी ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के कर्मियों के उदासीनता एवं लापरवाही के चलते घटना घटित हुई इस दौरान सपा के सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ कटान के रोकथाम करने के लिए जुटे रहे साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलखन शुक्ला उदय राज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर कटान के रोकथाम करने में सहभागिता निभायी।
0 टिप्पणियाँ