आपसी सौहार्द भाई चारे के साथ त्यौहार मनाए:- डीएम।
कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक आयोजित ।
अमेठी।
होली का त्योहार आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। आपस में मिल जुल शांति पूर्वक व हर्षोल्लाश के साथ मनाएं उक्त उदगार कोतवाली में आयोजित शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कही।
कोतवाली में आयोजित शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी शकुंतला गौतम ने कहा कि होली का पर्व सभी समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देता है इन्होंने कहा कि होली के पर्व पर आप सभी आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ मनाए । यदि होलिका दहन को लेकर कहीं कोई विवाद या अन्य बातें हो तो अवगत कराएं जिलाधिकारी ने कहा कि होली के दिन किसी प्रकार के व्यंग तरीके की भाषा का प्रयोग ना करें। जिससे उसके सम्मान पर ठेस पहुंचे इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर गहलोत ने कहा कि समाज में जो अराजक तत्व हो को चिन्हित करते हुए उनकी सूचना पुलिस को दें। इन्होंने कहा कि होली के दिन कोई भी शराब पीकर हुड़दंग करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी । एस डी एम अभय कुमार पांडे ने कहा कि होली का पर्व शांति रूप से मनाएं । इंहोनो नगर पंचायत कर्मियों एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि होली के त्यौहार को दृष्टगत रखते हुए गांव व नगर में साफ सफाई पर ध्यान दें होली रंगों का त्योहार है हर्षोल्लास के साथ मनाये उक्त मौके पर सीओ सूक्ष्म प्रकाश कोतवाल पारस नाथ सिंह चेयरमैन बृजेश कुमार अग्रहरि भाजपा नेता नकुल टंडन समाजसेवी इकबाल हैदर प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह बंशराज सिंह उदय राज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ