नकल विहीन, शान्तिपूर्ण व सुचितापुर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के जिला जिला प्रशासन कटिबद्ध--------------डी0एम0।  नकल करने/कराने वाले को बक्शा नहीं जायेगा--------------डी0एम0। 

नकल विहीन, शान्तिपूर्ण व सुचितापुर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के जिला जिला प्रशासन कटिबद्ध--------------डी0एम0। 
नकल करने/कराने वाले को बक्शा नहीं जायेगा--------------डी0एम0। 

अक्षय मेल संचार

अमेठी, 01फरवरी 2018,जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने आगामी 06 फरवरी से शुरू होने वाली उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए गौरीगंज के मनीषी महिला महाविद्यालय में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों, केन्द्र व्यवस्थापकों /प्रधानाचार्योंं की ट्रेनिंग के दौरान कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराना प्रत्येक केन्द्र व्यवस्थापक एवं सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन, शान्तिपूर्ण व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नकल करने व कराने वालों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जायेगी। 
   उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। तथा पेपर लिफाफा की कटिंग व कापी की  सीलिंग, पैकिंग आदि कार्य सी0सी0टी0वी0 कैमरे की निगरानी में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की दूरी तक कोई भी प्रबन्धक/अभिभावक नहीं रहेगा। उन्होेंने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे सभी अपने -अपने परीक्षा केेन्द्रों तक जाने वाली सड़क व परीक्षा कक्षों का निरीक्षण अवश्य कर लें । उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों /प्रधानाचार्यों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल करते हुए या नकल सामग्री के साथ पकडे जाते हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होनंे सभी केन्द्र व्यवस्थापकों /प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकता है।
    उन्होंने बताया कि जनपद में 67 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसके लिए 04 सचल दलों को भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा कापियों का वितरण सीरियल नम्बर के अनुसार किया जायेगा । उन्होंने कहा कि जिस दिन सम्बन्धित विषय की परीक्षा हो उस विषय से सम्बन्धित विषय के अध्यापक की ड्यूटी न लगाई जाये। केन्द्र व्यवस्थपाकों द्वारा परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केन्द्र पर 2ः30 घण्टे में जमा करना होगा नहीं तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर गेहलोत ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 02-02 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। 
उक्त के दौरान अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, उपजिलाधिकारी गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज , जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकरी सहित केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य मौजूद रहें।

रिपोर्ट:-हरि प्रसाद यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ