जगदीशपुर पुलिस ने तीन लुटेरे किए गिरफ्तार लूट का माल बरामद

अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर मे कुछ दिन पहले हुई लूट की घटना को पुलिस अधीक्षक अमेठी  कुंतल किशोर के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक बलराम चारी दु बे व क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रकाश के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष जगदीशपुर जेबी पांडे व उप निरीक्षक डीपी सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद सिंह, हमराही कांस्टेबल श्याम बहादुर यादव, स्वतंत्र उपाध्याय, देवेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल अंकित पांडे ,अमृत लाल यादव, भानु प्रताप सिंह सुल्तानपुर रोड बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग से पहले साईं कुटिया मोड पर मुखबिर के इशारे पर अभियुक्तगण मोहम्मद शरीफ पुत्र बब्बन खान हयात पुत्र मोहम्मद मुकीम निवासीगण लोहिया आवास मोहम्मद रिजवान उस बाबा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हारुन निवासी ग्राम हुसैन गंज कलां थाना जगदीशपुर अमेठी को मुकदमा अपराध संख्या 1105/17 धारा 392 भारतीय दंड विधान से संबंधित माल मसरुका बरामद किया गया अभियुक्त गण की गिरफ्तारी की गई दौरान पूछताछ मे अभियुक्त गण से मुकदमा उपरोक्त में संबंधित 36000 हजार रुपये व सामान बरामद किया है अभियुक्त हयात के पास से एक अदद पिस्टल 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ