योगीराज में हल्का लेखपाल बंजर में करवा रहा अवैध निर्माण

पट्टेदार को  जेल भिजवाने की दे रहा धमकी

अमेठी/मुसाफिरखाना

अमेठी जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिस तरह अधिकारियों के  उदासीनता के प्रति टिप्पणी की थी उससे यह जाहिर हुआ कि जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान अमेठी जिले में अधिकारीगण व कर्मचारी अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन शक्ति से करेंगे ।लेकिन अमेठी जिले में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी छवि बदलने में कोई रुचि नहीं दिखाई।  सरकारी अमला ढाक के तीन पात ही रहे । जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन ,अवैध भूमि कब्जा हटवाने के लिए जहां अब टीमों का गठन कर दिया गया वही राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उन सारे मूल्यों को ताक पर रखते हुए अवैध निर्माण कराने की जिम्मेदारी ले ली है।मामला मुसाफिरखाना तहसील के ग्राम अनखरी से जुड़ा हुआ है। जहां हल्का लेखपाल बाबूलाल तिवारी  तैनात हैं । विद्यावती पत्नी भरतलाल ग्राम अनखरी परगना और तहसील मुसाफिरखाना ने  लेखपाल के ऊपर आरोप लगाया है कि बाबूलाल तिवारी प्राथिनी को उस की  पट्टे में मिली थी । परन्तु अब लेख प्राथिनी को पुनर्निर्माण नहीं करने दे रहे हैं जबकि घाटा संख्या 34  बंजर दर्ज है । हल्का लेखपाल अवैध रूप से प्रेरित होकर के निर्माण करवा रहे हैं गाटा संख्या 34 पर बालगोविंद का निर्माण करवा रहा है और पीड़ित को लेखपाल ने जेल भेजवा  देने की धमकी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ