एसएमसी और स्वेटर वितरण पर आधारित कार्यशाला आयोजित।
अमेठी (ब्यूरो)। जिले की तहसील तिलोई अंतर्गत शाह मऊ न्याय पंचायत की न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी के0पी0 शुक्ला की अध्यक्षता में न्याय पंचायत शाह मऊ और न्याय पंचायत ढोढनपुर की संयुक्त रूप से विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षो एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें लगभग सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्षो ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के0पी0 शुक्ला ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधानाध्यापकों और अध्यक्षो की सहखातेदारी होती है समिति के संचालन और विद्यालय के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समितियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री शुक्ला ने कहाकि समितियों के अध्यक्ष और सभी सदस्य पूरे मनोयोग से अध्यापको के साथ सहयोगात्मक रवैया अखितयार करे तो निशिचित ही छात्रों की उपस्थिति और शिक्षा की गुडवत्ता के उन्नयन में निश्चित ही गुणात्मक सुधार होगा। इस लिए समितियों के सदस्यों और अध्यक्षो से सहयोग की अपेक्षा है। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने कहाकि विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यवाही रजिस्टर को चुस्त एवं दरुस्त रखे लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही होगी। उक्त मौके पर संकुल प्रभारी ढोढनपुर गुरु चरन गौतम,संकुल प्रभारी शाहमऊ,शाहमऊ की प्रधानाध्यापिका , प्राथमिक विद्यालय लीही के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद यादव,रियाज अहमद सहित समस्त प्रधानाध्यपक और समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ