अमेठी में पुलिस ने कमाई का नया तरीका निकाला अभिरक्षा में खड़े ट्रक से बैटरी व डीजल किया गायब ।
सुनील कुमार यादव,अमेठी (ब्यूरो):-
चालक ने क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना को कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र दिया है। आपको बताते चलें कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व साइकिल सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत के आरोप में मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा एक ट्रक चालक व ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया था।
कानपुर नगर के भवसाना शिवराजपुर निवासी ड्राइबर रमेशकुमार सुत रामप्रसाद ने सीओ मुसाफिरखाना को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मेरी ट्रक संख्या एच0आर 37 डी 9370को कोतवाली मुसाफिरखाना पुलिस ने पकड़ा था। फायर ब्रिगेड की चारदीवारी के अंदर खड़ा करा दिया था। दिनाँक 19- 01 -2018 को 10 बजे देखा तो दोनों बैटरी गायब थी।तथा लगभग 30 लीटर डीजल भी ताला तोड़कर निकाल लिया गया है।चारदीवारी के अंदर पुलिस अभिरक्षा में बैटरी व डीजल चोरी होने से यह अनुमान लगाया जा सकता है।कि क्षेत्र में चोरों व अपराधियो के हौसले कितने बुलन्द हैं।अब देखना यह है कि पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी अब क्या कार्यवाही करते हैं?
0 टिप्पणियाँ