इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन ।
अमेठी(ब्यूरो):- जिले के बहादुरपुर विकासखंड की उड़वा ग्राम सभा में *इन्दिरा गाँधी नेत्र चिकित्सा कैम्प* का आयोजन किया गया । जिसमे सैकड़ो मरीजो को परामर्श दिया गया। डा० नीरज वर्मा की अगुवाई में सभी मरीजों की आँखों की जांच कर उचित सलाह व दवा दिया गया मरीज राम नेवाज का कहना है कि मेरी आँखों से पानी बहता था और दूर व नजदीक की वस्तुएं बहुत कम ही दिखती थी जो डा० साहब की सलाह पर अगले महीने आँख खुलवाने की सलाह मिली है. कैम्प में लगभग 110 लोंगो का पंजीकरण किया गया कैम्प के मुख्य संचालन कर्ता *अजीत प्रताप सिंह,शुभम सिंह,शिव बालक मौर्य,अशोक मौर्य,संदीप कुमार,सन्त प्रसाद मौर्य आदि* गणमान्य लोग उपस्थित रहे बताते चले कि
जीवनधारा संस्थान द्वारा उडवा हेमराज पुर गांव मे इन्दिरा गांधी निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन शुभम सिंह एंव संजय सिंह द्वारा किया गया। जिसमे 112 मरीजों का परीक्षण कर 52 मरीजों को आपरेशन के लिए समय दिया गया। उडवा गांव मे चौथा नेत्र शिविर का सफल आयोजन हुआ। लोगों ने शुभम एवं संजय सिंह की सराहना किया इस तरीके के कैम्प का आयोजन करने के लिए। इस मौके पर डाक्टरों की टीम के साथ कैम्प मैनेजर कल्प नाथ यादव जीवन धारा अध्यक्ष आशीष सिंह एंव भाजपा जिला मंत्री जनमेजय सिंह भी लोगों की मदद के लिए मौजूद रहे। साथ में कैम्प का संचालन करने के लिए सन्त प्रसाद मौर्य अशोक मौर्य संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे
नीरज वर्मा कल्पनाथ यादव जन्मेजर सिंहसीमा यादव,सिम्पी सिंह, कंचन यादव, प्रतिभा आदि ने सहभागिता की।
0 टिप्पणियाँ