जाम की समस्या से जूझता तहसील मुख्यालय

वैसे तो अमेठी जिले में इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान अभी अभियान चलाया जा रहा है । लेकिन जैसे कि कहावत है दीपक तले ही अंधेरा होता है । बात कर रहें हम जिले के मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय का ।यह मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 पर स्थित है और तहसील प्रशासन व थाना परिषद दोनों हाइवे के किनारे आमने-सामने स्थित हैं । लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान को पलीता लगाने का काम कहीं और की बजाय मुसाफिरखाना मुख्यालय पर ही किया जा रहा है । जहां सूत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन द्वारा सुविधा शुल्क लेकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाए जाने की छूट दी जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग काफी देर तक बाधित रहता है । इस रास्ते पर चलने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं ।अक्सर 1 किलोमीटर तक लंबी वाहनों की लाइन लग जाती है । कस्बावासियों की शिकायत है कि प्रशासन जानबूझ कर आंखें बंद किए हुए बैठा हुआ है । मुसाफिरखाना मुख्यालय ही अवैध अतिक्रमण का शिकार है जबकि तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह का अवैध अतिक्रमण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ