*राहुल गांधी ने किया अधिवक्ताओं का अपमान ;गुजर गया काफिला*

राहुल गांधी का अमेठी दौरा मंगलवार को उन्हीं के लिए उस समय घातक हो गया । जब वह अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील के मुख्य द्वार से गुजरे और वहां पहले से प्रतीक्षा कर रहे बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के 135 अधिवक्ताओं से नहीं मिले। जिसके कारण बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने राहुल गांधी के प्रति काफी रोष है ।  अधिवक्ताओं की मानें तो राहुल गांधी को बार एसोसिएशन की तरफ से अवगत कराया गया था । बार एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी द्वारा  कई घंटे इंतजार किया गया। बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के के साथ-साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी महामंत्री विमलेश त्रिपाठी प्रमोद श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव संतोष कुमार पांडे सुनील कुमार यादव आदि सभी अधिवक्ता मौजूद रहे । राहुल गांधी के मुसाफिरखाना के अधिवक्ताओं से न मिलने से मुसाफिरखाना के  अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त हुआ है।अधिवक्ताओं के बीच निराशा आ गई है ।आपको बताते चलें कि मुसाफिर खाना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण कई घंटों से राहुल गांधी से मिलना चाह रहे थे और उसके लिए वह काफी लंबे समय से उठ खड़े होकर के उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन राहुल गांधी का काफिला वहां से गुजर कर निकल गया और राहुल गांधी उन लोगों से नहीं मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ