अमेठी जिले के जायस कस्बे में बीयर लदी ट्रक कोहरे के कारण अचानक पलट गई

अमेठी जिले के जायस कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत रात्रि लगभग ढाई बजे बीयर लदी हुई ट्रक यू पी 73 ए2382जो प्रतापगढ़ जा रही  कोहरे के कारण अचानक पलट गई। जिस में लदी हुई बियर नीचे गिर गई । ट्रक पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने बियर को उठा लिया और सूचना मिलने पर कोतवाली जायस की पुलिस ने पलटे हुए ट्रक में बियर की पेटियों को सुरक्षा घेरे में लिया है। मजदूरों को बुलाकर उल्टी हुई ट्रक से  शुद्ध बची हुई बियर की पेटियों को किनारे लगवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ