महिला जागरूकता रैली निकाली। पुलिस ने बॉयज स्कूलों में की गोष्ठी।

महिला जागरूकता रैली निकाली।
पुलिस बे बालिका स्कूलों में की गोश्ठी।

मुसाफिरखाना /अमेठी। कोतवाली पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में राजीव गांधी पालीटेक्निक की छात्राओं के सहयोग से महिला जागरूकता रैली निकाली स्कूल की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लिए जागरूक महिला होने का संदेश दे रही थी।
थानाध्यक्ष  राम राघव सिंह के संरक्षण में राजीव गांधी पॉलिटेकनिक की छात्राओं ने महिला जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकालते हुए कस्बा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निकाल कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया । इससे पूर्व कोतवाली पुलिस ने राजकीय बालिका  इंटर कॉलेज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयो  वसी हैदर पब्लिक स्कूल में महिला जागरूकता गोष्ठीकर महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।  थानाध्यक्ष ने महिला सुरक्षा के गुण बताते हुए कहा कि महिला को जब भी हमले की आशंका हो या फिर हमला हो सर्वप्रथम शोर मचाए।  तेज आवाज में चिल्लाये इससे हमलावर का हौसला टूटता है एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 अभिभावक को सूचना देकर हमला की स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि मौजूद संसाधन से जवाब दें ।
पुलिस ने छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि हेयर पिन कंघी चश्मे का फ्रेम पेंसिल दुपट्टा को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर बचाव करें ऑटो में यात्रा करते समय ऑटो चालक की फोटो क्लिक कर सुरक्षित करे चालक को महसूस कराए कि उसका नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को सुरक्षा के लिए भेज दिया गया है पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति पर अंधविश्वास ना करें जैसी सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरुक किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ