दो पक्षों में हुई मार पीट में दर्जनों घायल
बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष
राम धीरज यादव
तिलोई अमेठी -बच्चों के विवाद को मौजूदा प्रधान व पूर्व प्रधान के लोगों के बीच हुए झगड़े में लगभग दर्जनों लोग घायल हुए ।सभी घायलों को सिंहपुर स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया ।सभी लोग खतरे से बाहर बताये गए ।थाना शिवरतनगंज के चौकी इन्हौना क्षेत्र के वतिया गांव में आज प्रातः हुदा पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे सऊद पुत्र मोमिन उम्र 17,मो जैद पुत्र मेराज अहमद उम्र 17,व अनस पुत्र राईस अहमद उम्र 16 निवासी वतिया का ओसामा पुत्र फुरकान उम्र 20 ,आसिम पुत्र जुबेर उम्र 21 ,व शहबाज पुत्र रफीक उम्र 19 निवासी वतिया के बीच हुये झगड़े को लेकर पूर्व प्रधान रैहान -फुरकान व वर्तमान प्रधान मु अमीन उर्फ बब्लू के दर्जनों समर्थक आमने सामनेआ गए जिसमे ईट पत्थरो की दोनों तरफ से बारिस होने लगी ।इस बीच बैध अबैध असलहों से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।लेकिन आमने सामने की हुई मारपीट में लाठी डंडों का प्रयोग किया गया ।जिसके फलस्वरूप वर्तमान प्रधान पक्ष से अमीन उर्फ बब्लू पुत्र तौफीक उम्र 27 ,शाहजहां पत्नी तौफीक 55,तौफीक पुत्र लतीफ उम्र 58 , तौसीफ पुत्र तौफीक उम्र 35 ,तौहीद पुत्र तौफीक उम्र 28 , अब्दुल अहद पुत्र इब्राहिम 65 ,सऊद पुत्र मोमिन 20 ,अनस पुत्र राईस 17 ,जैद पुत्र मेराज 17 आदि घायल हुए ।दूसरे पक्ष में पूर्व प्रधान पक्ष 4 लोग घायल हुए ।जिनका पुलिस द्वारा मेडिकल व इलाज सी एच सी सिंहपुर में करवाया गया ।जहां पर सबकी हालत खतरे से बाहर बताई गई ।दोनों पक्षों की तरफ से गोली मारने की बात की जाती रही रही ।परन्तु यथास्थिति देखने पर किसी को गोली लगने जैसे निशान नही पाये गये ।
बताते चलें कि इस अप्रिय घटना के घटने का मुख्य कारण दो दिन पूर्व दोनो पक्षों के बच्चों के बीच हुदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रार्थना को लेकर हुए विवाद में पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई ठोस कार्यवाही न करना ही इस बड़ी घटना की नींव डाल दी । जिसके फलस्वरूप दोनो पक्षों के दर्जनों लोगों अस्पताल में भर्ती है ।इस सम्बंध में थाना प्रभारी शिवरतनगंज जावेद इकबाल ने बताया कि दोनो पक्षों से तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है । घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।और जांचोंउपरान्त दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
0 टिप्पणियाँ