लक्ष्य एक तो भेद कैसा:- बृजेश अग्रहरि। चेयर मैन बृजेश की पी एम से मुलाकात। गुजरात मे गूंजी अमेठी की तस्बीर।

लक्ष्य एक तो भेद कैसा:- बृजेश अग्रहरि।
चेयर मैन बृजेश की पी एम से मुलाकात।
गुजरात मे गूंजी अमेठी की तस्बीर।

मुसाफिरखाना/अमेठी। निकाय चुनाव में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश अग्रहरी को रातों-रात दिल्ली बुला कर भाजपा में शामिल कराने का पार्टी का फैसला गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को डिफ़ीट करना था या फिर भाजपा का कांग्रेस को अमेठी में कमजोर करने के लिए जमीन तलाशना रहा । अमेठी की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है बीते सप्ताह निकाय चुनाव की हुई मतगणना में निर्दल प्रत्यासी के रुप में बृजेश कुमार अग्रहरि ने लगभग हजार मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कराई थी इस चुनाव में जबरदस्त पराजय का मुंह देखने वालों में भाजपा प्रत्याशी भी शामिल था वैसे तो बृजेश सर्वदलीय विचारधारा को मानने में विश्वास करते हैं लेकिन जनता की भलाई के लिए ये बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने से नहीं हिचकते । यहां तक तो ठीक है लेकिन अचानक विशेष विमान से दिल्ली बुलाकर सीधे पार्टी अध्यक्ष व  पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष पार्टी में शामिल कराने की राजनीति अमेठी में चर्चा का विषय बनी हुई है चेयरमैन बृजेश अग्रहरि के भाजपा में शामिल होने के बाबत पूछे जाने पर बृजेश का कहना है कि विकास हमारी प्राथमिकता है यही संकल्प मोदी व योगी जी का है जब लक्ष्य एक है तो हाथ मिलाने में गुरेज कैसा सबका साथ सबका विकास।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ