कैसे बचें द्रोपदी की भरी सभा में असमत जब सुरक्षा करने वाली ही बन बैठे हस्तिनापुर दरबारी
सुनील कुमार यादव (अमेठी )
आज वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में रुचि पूर्ण सहयोग के लिए जनपद अमेठी के सभी कालेजों के प्राचार्य व अध्यापक गणों को शुभकामना संदेश पत्र दिया है पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में जनपद के सभी 96 कॉलेजों में मुख्यमंत्री जी के बधाई संदेश जनपद के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी कॉलेजों में प्रधानाचार्य को वितरित किए जा रहे हैं अभियान के संदर्भ में श्रीमती शिव दुलारी सिंह महिला डिग्री कॉलेज संग्रामपुर अमेठी क्षेत्र अधिकारी अमेठी व रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज द्वारा प्रधानाचार्य को शुभकामना संदेश प्रदान किया गया और समस्त थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कॉलेजों के प्रचार्य प्रधानाचार्य को शुभकामना संदेश प्रदान किए जा रहे हैं।
अमेठी पुलिस का रवैया सूचना दाताओं के लिए सहयोगी नहीं रहता है अमेठी की पुलिस के थाना अध्यक्षों पर बार-बार तहरीर बदलवाने का आरोप भी लगता रहता है । ऐसे में मुख्यमंत्री के संदेश को पहुंचाकर पुलिस अपने पीठ थपथपाने की फिराक में है जबकि पुलिस ढोल का पोल पीट रही है । नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और मानवीय घटनाओं को रोकने में अमेठी पुलिस द्वारा तैनात किए थाना अध्यक्ष कार्यवाही ना करके तहरीर को बदलवाने में ज्यादा माहिर हैं । उसके बाद भी यदि पीड़ित पक्ष तहरीर नहीं बदलता है तो थाना अध्यक्ष थाने में तैनात होमगार्ड को बुलाकर उससे अपनी मनमर्जी की तहरीर लिखवाते हैं और पीड़ित पक्ष का को जबरदस्ती अंगूठा या हस्ताक्षर करवाया जाता है। महिलाओं के प्रति हो रहे समाज में अत्याचार और शोषण के विरुद्ध अमेठी के थानो में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय अमेठी पुलिस के थाना अध्यक्ष मामले को समझौते में बदलने की कोशिश करते हैं और वही किसी ना किसी तरह से दूसरे पक्ष से मोलभाव कर लिया जाता है । इस दो तरफा रवैया के कारण अमेठी पुलिस संदेह के घेरे में खड़ी है।
0 टिप्पणियाँ