ग्रामीण छात्रा ने दिया नारी सुरक्षा सप्ताह पर एसपी को सराहनीय जबाब

मुसाफिरखाना,अमेठी । शशिलेश शिंघवी कक्षा 11.जी.जी.आई.सी.मुसाफिरखाना अमेठी उत्तर प्रदेश की छात्रा ने नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालय एवं गावों में नारियों के प्रति गोपनीयता रखी जाए. महिलाएं अपने -अपने क्षेत्र में नारी सुरक्षा के प्रति , एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ,महिला जागरूकता अभियान, चलाया जाय, जिससे हम लोगों में डर की भावना न रहे,जिससे महिलाओं को अपने बचाव के बारे में कानूनी प्रक्रिया का दायरा पता हो, जिससे कहीं भी किसी समय पर वे अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं, स्कूल तथा कॉलेजों में एक महिला सिपाही और दरोगा रखे जांए, जिससे उनको कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर उसका तुरन्त समाधान किया जाए, विद्यालय और महिलाओं के बीच एक गठन बनाया जाए, और प्रदेश में पढ रही समस्त छात्राओं के प्रति बचाव के लिए सरकार द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाइड,वूमेन पाॉवर शेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, आदि समस्त सेवायें विद्यालय में पढ रही छात्राओं को अवगत कराया जाए, जिससे आने वाले भविष्य में महिलाएं अपने आप को असंगठित समस्याओं से निजात दिला सकें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ