विकास कार्यों में सहयोग दें --नीतू सिंह, क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा

विकास कार्यों में सहयोग दें _नीतू सिंह।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा।

मुसाफिरखाना ,अमेठी । क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख नीतू सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड के सभागार में आयोजित हुई जिसमें मिशन अंत्योदय पशुधन विकास एवं दुवरिया में सी सी रोड इंटरलॉकिंग जैसे बिंदुओं पर विचार किया गया सदन में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख नीतू सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर पंचायत प्रतिनिधि विशेष ध्यान दें साथ ही पारदर्शी विकास कार्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी एवं गुणवत्ता पूर्ण विकास में सभी सहयोग करें एडीओ समाज कल्याण अवधेश मिश्रा एडीओ पंचायत राम जी मिश्रा मुख्य सेविका सीता ओझा आदि विभागाध्यक्षों ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी बैठक में राजकीय नलकूपों का संचालन अंतोदय पात्र गृहस्थी चयन एवं रिक्त बायोगैस एवं निशुल्क बोरिंग योजना हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर  सामाजिक सहायता एवं विभिन्न प्रकार की पेन्सन पर  चर्चा हुई। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन मध्यान भोजन एवं विद्यालय संचालन प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन व  लाभार्थियों की पात्रता चयन पर  विचार किया गया चिकित्सक  ने टीकाकरण उपचार औषध उपलब्धता एवं जननी सुरक्षा योजना तो पशु चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण बीमा उपचार औसधि  व चारा बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह वरिष्ठ लिपिक राम सेवक यादव प्रधान शिवांशु प्रताप सिंह करुणा शंकर तिवारी रवींद्र मिश्र दारा सिंह वीरेंद्र बहादुर सिंह अभय सिंह बंश राज सिंह रमाकांत दुबे,ग्राम विकास अधिकारी राम लखन अमृतनाथ सिंह सहित अन्य अन्य लोग मौजूद रहे खंड विकास अधिकारी नजमा सिद्दीकी ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के  प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ