बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया ।
मुसाफिरखाना,अमेठी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष कृष्णदेव पांडे के नेतृत्व में मानव श्रृंखला निर्माण स्टेट बैंक से कृष्णा कोचिंग सेंटर होते हुए छोटी नहर तक बनाई गई जिसमें छात्र छात्राओं ने सामाजिक समरसता के लिए कई नारे भी लगाए हम सब भारत मां के लाल छुआछूत का कहां सवाल उसके उपरांत कृष्णा कोचिंग सेंटर में एक सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमे परिषद के प्रदेश सह मंत्री सौरवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाते आ रही है सामाजिक समरसता को समाज में बनाए रखने के लिए बाबा साहब के विचार अनुकरणीय हैं संगोष्ठी को नगर अध्यक्ष कृष्णदेव पांडे ने भी संबोधित किया और कहा कि सभी को जात धर्म से ऊपर उठकर समाज में समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं कला मंच संयोजक अवनीश त्रिपाठी ने समाज में स्वच्छता को बढ़ाने के लिए आह्वान किया इस अवसर पर कुलदीप विनोद मिश्र मनीष शुक्ला ओम प्रकाश तिवारी श्रीमती गरिमा सिंह एवं सुनैना शुक्ल उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ