न्यायालय के आदेश के बाद भी पुलिस छेड़छाड़ आरोपियों पर नहीं कर रही कार्यवाही।
अक्षय मेल समाचार
राम धीरज यादव/तिलोई/अमेठी (ब्यूरो):-
थाना शिवरतनगंज के अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना मोहल्ला घोसियाना निवासी तीन लोगों पर न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा तो पुलिस ने दर्ज कर लिया है।लेकिन जांच के नाम पर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ रही है जिससे चलते पीड़िता उसके परिवार को विपक्षी लगातार दबाव बनाकर डरा धमका रहे हैं और समझौता करने की बात कर रहे हैं पूरे मामले से आहत होकर पीड़िता ने जिलाधिकारी अमेठी से शिकायत करके दोषियों पर कार्यवाही करने न्याय की मांग की है।
गौरतलब है कि बीते पांच माह पूर्व इन्हौना कस्बा मोहल्ला घोसियाना निवासी एक बालिका के साथ इबादत करके दरगाह से लौटते वक्त सुनसान रास्ते पर अकेला देखकर तीन युवक अकबर अली,मतौले व यसीन ने उक्त बालिका के साथ छेड़खानी पर उतारू हो गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पूरे मामले को लेकर न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्यवाही आगे बढ़ाने को लेकर कतरा रही है जिससे चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं पीड़ित पक्ष न्याय के खातिर जिलाधिकारी अमेठी योगेश कुमार से शिकायत कर बताया कि स्थानीय पुलिस की शह पर आरोपी व उसके परिजन लगातार डरा धमका रहे हैं जबरन सुलह समझौता करने की बात को लेकर अड़े रहते हैं। पीडिता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष न्याय की मांग की हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी बृज भूषण पाठक से बात की गई उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट:-राम धीरज यादव
0 टिप्पणियाँ