समानता प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार :-विजय शंकर । दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित।

समानता प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार:- विजय शंकर।
दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित।
अक्षय प्रताप यादव,मुसाफिरखाना /अमेठी(ब्यूरो) :-दिव्यांग बच्चों में कुदरती प्रतिभा होती है जो किसी सामान्य बच्चों से कम नहीं आकी जा  सकती बशर्ते उन्हें समझने की जरूरत होती है उक्त बातें दिव्यांग दिवस के अवसर पर आदर्श विकलांगता सेवा समिति के अध्यक्ष विजय शंकर ने आयोजित दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम  के दौरान कही  दिव्यांग दिवस पर आदर्श विकलांगता सेवा संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य शिव कुमार तिवारी ने कहा कि समानता प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है यदि समाज का कोई वर्ग किन्ही कारणों से अक्षम दिखता है तो समाज के जागरुक लोगों का दायित्व है कि उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया कराते हुए उन्हें मुख्यधारा में समाहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरुण पांडेय ओम प्रकाश सोनी दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ