नवविवाहिता का शव मायके पहुँचने पर मचा कोहराम
परिजनों ने लगाया दहेज न देने पर, मारने का आरोप
शाहगढ़-अमेठी
नवविवाहिता का शव मायके पहुचने पर मचा कोहराम, लोगो मे जबरदस्त आक्रोश, परिजनों ने लगाया आरोप की दहेज की मांग न पूरी करने की वजह से उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी । पुलिस के रवैया से परिजन रहे नाखुश । मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के लहुरी गरथोलिया वासी राम लखन यादव की पुत्री मनीषा उम्र 20 वर्ष की शादी 27 मई 2017 को बड़े धूमधाम से धम्मोर थाना क्षेत्र के पूरे पदमिन टिकरी में शेर बहादुर पुत्र राम सजीवन के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक उन्होंने शादी में अपनी सामर्थ्यता से बढ़कर लेन देन भी किया। अभी हाल 25 दिन पूर्व में 3 लाख रुपये की मांग पर उन्होंने 125000 ससुरालजनों को दिए । उस समय परिजन बाकी का पैसा दे पाने के हालात में नही थे। लेकिन ससुरालजन ने लगातार बहु पर पैसा लाये जाने को दबाब बनाया। जिसको कई बार मनीषा ने अपनी बड़ी बहन गुड़िया व माँ बचना देवी को बताया। परिजन जल्द बाकी की रकम की व्यवस्था में लगे रहे। इस बीच 28 नवम्बर की रात लगभग 11.34 पर ससुराल के मोबाइल 9628198579 से मायके के मोबाइल 9918373928 पर बेटी के घायल होने का फ़ोन आया, जिसमे लड़की के जेठ अमर बहादुर ने बताया कि लड़की नल पर गिर गयी है। जिससे चोटें लग गयी है । परिजनों ने जब घटना के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की उसके बाद से फ़ोन नही उठा। उसके बाद पिता, भाई ददन , माता बचना देवी व गाँव के ही कालिका प्रसाद रात्रि 12.10 मिनट पर पहुचे तो घर मे ताला लटक रहा था। परिजन घर छोड़कर भाग चुके थे। सिर्फ जेठ अमर बहादुर मौके पर मौजूद था जो लड़की के परिजनों के आने के बाद गायब हो गया। बेटी मनीषा की लाश को घर के बाहर तख्ते पर लिटाये थे। पैर के दोनों अगूंठा को धागा से बांध कर कंडे में आग लगाकर लाश के नीचे रख दिये थे। बाद में हालात ऐसे हो गए कि गाव वालो लड़की के परिजनों में मारपीट तक हो गयी। जिसमे लड़की के पक्ष के 8 बाइक वही मौके पर छूट गयी। लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष का ट्रैक्टर अपने घर उठा लाये। ये सारा मामला सुबह करीब 9 बजे पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुआ। जिससे लोगो मे पुलिसिया कार्यशैली को लेकर तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे है । क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।
इनसेट
विवाहिता का वैवाहिक जीवन सिर्फ 6 माह रहा। जिस तारीख में उसका पदार्पण हुआ उसी तारीख को इस दुनिया से विदाई हो गयी। जो लोगो के बीच चर्चा का विषय रहा।
0 टिप्पणियाँ