सड़क दुर्घटना में एक की मौत पांच घायल

सड़क दुर्घटना में  एक की मौत पांच घायल 

जगदीशपुर---- अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना के चलते एक महिला की मौत हो गई वही पांच लोग घायल हो गए घायलो को सी एच सी पर भर्ती कराने पर एक की हालत  गम्भीर होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रिफर किया है
थाना क्षेत्र के  रायबरेली रोड पर स्थिति चौधीपुर गांव में घटना उस समय हुई जब दुलारी नगर निवासी राज बहादुर अपनी पत्नी ज्ञानवती को बाइक पर बैठाकर निमन्त्रण से घर वापस लौट रहे थे कि सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर जाने से ज्ञानमती उम्र 40 वर्ष   गम्भीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार हेतु सी एच सी पर ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया  दूसरी घटना इसी रोड स्थिति पूरब गांव चौराहा के निकट घटना घटी जब मकदूमपुर निवासी दल बहादुर सिंह  बाइक से जा रहे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए  तीसरी घटना  इसी रोड पर जायस मोड़ के निकट घटी जब गांधी नगर निवासी विनोद कुमार अपनी  बाइक से आ रहे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने से घायल हो गए  चौथी घटना   फैजाबाद रोड स्थिति  पूरे शोहरत सिंह गांव के निकट घटी जहाँ बाइक सवार निवासी कोटवा रानीगंज  आयशा व मोबीन अपनी बाइक से कस्बा आ रहे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए घायलो को सी एच सी पर भर्ती कराने पर  दल बहादूर की हालत दयनीय होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रिफर किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ