अमेठी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ सत्ताधारी पार्टी दो सीटों पर सिमटी नगर पालिका परिषद गौरीगंज पर समाजवादी पार्टी ने किया कब्जा।

अमेठी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ सत्ताधारी पार्टी 2 सीटों पर सिमटी  नगर पालिका परिषद गौरीगंज पर समाजवादी पार्टी ने किया कब्जा ।
अमेठी:-जिले की नगर पंचायत चुनाव  के परिणाम यह साफ हो गया है कि  कांग्रेस के लिए अति महत्वपूर्ण सीट अमेठी  लोकसभा क्षेत्र में आने वाली 3 नगर पंचायत और एक नगर पालिका चुनाव में  पूरी तरह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है  वही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को  अमेठी और जायस की नगर पंचायत  सीट पर   जीत दर्ज हुई है । अमेठी जनपद की मुख्य  महत्वपूर्ण सीट नगर पालिका परिषद गौरीगंज सपा के कब्जे में है   गौरीगंज में समाजवादी पार्टी  प्रत्याशी राजपति देवी 5494 मत पाकर बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तारा सरोज  को एक हजार चार सौ चार मतो से पराजित कर नगर पालिका पर जीत हासिल की है। तारा देवी को कुल 4094 मत मील है ।  सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  नगर पालिका चुनाव में तीसरे स्थान पर रही है । यदि हम बात करें पूरे जनपद की तो  नगर पंचायत मुसाफिरखाना में जैसे कि यहां की परंपरा रही है जो भी प्रत्याशी जीता है उसे दोबारा भी  जनता द्वारा चुना जाता है उसी परंपरा को कायम रखते हुए बृजेश अग्रहरी  1871 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के फिरोज खान को 982 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। फिरोज खान को कुल 889 मत प्राप्त हुए है। अमेठी नगर पंचायत निकाय चुनाव में आज अमेठी नगर पंचायत और जायस नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा हो गया है। अमेठी में भाजपा  की चंद्रमा अपने निकटम प्रतिद्वंदी लाइक को 1074 मतो के अंतर से जीत हासिल की है। जबकि अमेठी जिले का मुख्यालय कहां जाने वाले गौरीगंज नगर पंचायत परिषद पर समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की है। अमेठी जिले के पहला नगर पंचायत चुनाव जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया वहीं दूसरी ओर मुसाफिरखाना नगर पंचायत पर पूर्व अध्यक्ष रहे बृजेश कुमार अग्रहरी  दोबारा अपना कब्जा बरकरार रखा । गौरीगंज और मुसाफिरखाना सीट पर केंद्र व राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गई भारतीय जनता पार्टी की दो सीटों पर कब्जा होने के साथ साथ 2 सीटों पर जमानत जप्त भी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ