बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हालत गम्भीर
शाहगढ़-अमेठी
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के चन्दौकी उलरा मोड़ पर बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सी एच सी मुसाफिरखाना में चल रहा इलाज जहाँ हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रिफर कर दिया। दोपहर लगभग 1.30 उलरा वासी बब्बन सरोज पुत्र मुन्नू सरोज उम्र 48 वर्ष अपनी बाइक संख्या UP 44 V 0924 से पनियार पावर हाउस किसी काम से निकले थे। चन्दौकी उलरा मोड़ पर अमेठी मुसाफिरखाना मार्ग पर जैसे ही मुड़े कि पीछे से आ रही बोलेरो UP 42 Z 3107 ने जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच गम्भीर रूप से घायल को नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले गए। जहाँ हालत गम्भीर होने पर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।
0 टिप्पणियाँ