वादा अधूरा गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी मंत्री के क्षेत्र की सड़कें ।
अक्षय मेल समाचार
रामधीरज यादव /इन्हौना /अमेठी(ब्यूरो) |
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की खराब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश अमेठी के तिलोई तहसील में दिखावा बनकर रह गया है जबकि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश पासी के गांव तहसील तिलोई के लंगड़ा का पुरवा की पड़ताल की तो उनके गांव जाने वाली सड़क के गड्ढों में तब्दील दिखी | सरकार के मंत्री के गांव की सड़क जब गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी तो अन्य इलाकों की सड़कें आखिर कैसे गड्ढा मुक्त हो सकेंगी | ज्ञात हो कि सरकार ने पहले 15 जून तक प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने का वचन दिया था जिसके ना पूरा हो जाने पर अगली तिथि 30 नवंबर घोषित हुई थी | नवंबर माह बीतने के बाद भी जारी फरमान का कोई पालन नहीं हो सका है इन्हौना से रायबरेली मार्ग पर मोगर की के पास तक सड़क इतनी खराब है की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा मंत्री सुरेश पासी के गांव के बगल से निकलती फैजाबाद रायबरेली मार्ग भी गड्ढों में तब्दील है यही नहीं मोहनगंज तहसील के पास विशाल तालाब युक्त गढ्ढा भी शासन तथा प्रशासन को नही दिखाई देता | सडके हैदरगढ़ से शिवरतन गंज सेमरौता, जैतपुर से अहोरवाभवानी, अहोरवाभवानी से राजाफत्तेपुर तथा अंगूरी गांव से बनकोट, लखनऊ सुल्तानपुर राजमार्ग से जिजौली से पिपरी, जियापुर,मत्तेपुर से खानापुर छपरा शंकरगंज सिंह पुर से तिलोई फूला बहादुरपुर जायस आज की सड़कें अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है जबकि तिलोई क्षेत्र सत्तायुक्त मंत्री वह एक विधायक के नाम से जाना जाता है, फिर भी यहां की सड़के बेहद खराब स्थिति में है |इन्हौना से शुकुल बाजार, रुदौली मार्ग एवं जगदीशपुर से शुकुल बाजार मार्ग भी काफी खराब है |
0 टिप्पणियाँ