डी एम ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों की क्रास चेकिंग करा कर ली हाजिरी दो शिक्षकों से किया जवाब तलब ।
अक्षय मेल समाचार
हसनगंज उन्नाव (ब्यूरो ):-
डी एम ने अलग अलग अघिकारियों को भेज कर परिषदीय विद्यालयों की रिपोर्ट मंगा कर हाजिरी ली।जिसमें गैर हाजिर दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश बी एस ए को दिये बाद में सी एच सी के देय निरीक्षण के दौरान चिकित्सक खूटी में टंगी डेस पहन कर अस्पताल की दवा इंजेक्शन सहित साफ सफाई दिखाने में पास हो गए।
हसनगंज तहसील दिवस में ही डी एम ने अलग अलग अधिकारियों को भेज कर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी व गुणवत्ता की हकीकत परखी। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी के के शुक्ला सहित ए बी एस ए अशोक कुमार यादव को भेज कर प्राथमिक विद्यालयों की बच्चों व शिक्षकों की हाजिरी व शिक्षण व्यवस्था की क्रास रिपोर्ट तलब की। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा आधा दर्जन विधालयो की बच्चों की उपस्थिति व शिक्षण कार्य खराब पाया गया जबकि ए बी एस ए अशोक कुमार यादव को हसनगंज के प्रथम व दितीय प्राथमिक विद्यालयों की सभी व्यवस्थाएं ठीक होने की सफाई रिपोर्ट दी। वहीं ऊंच गांव व वाराखेडा के विधालयो में विना अवकाश के दो शिक्षक गैर हाजिर मिले। तथा एबी एस ए ने सफाई देनी चाही कि अवकाश की अप्लीकेशन लिखी रखी थी। इस पर डी एम ने बड़ी बारीकी से शिक्षा विभाग के कारनामों को समझ नाराजगी व्यक्त कर ए बी एस ए को कड़ी फटकार लगाई तथा कहा इसी तरह नौनिहाल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करोगे तो समाज में आपके के बच्चे ऐसे ही होगे। जिस पर डी एम ने ऊंच गांव व वाराखेडा के विधालयो के गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ जवाब तलब कर सस्पेंड करने के निर्देश बी एस ए को दिये हैं। तहसील दिवस के बाद दो बजकर दस मिनट पर हसनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला अधिकारी ने निरीक्षण किया। वैसे तो मरीजों को चिकित्सकों व फार्मासिस्ट को ढूंढना पडता था। लेकिन मंगलवार को नवागत डी एम का तहसील दिवस में आना स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण की अशंका बनी हुई थी। जिस पर दस मिनट विलम्ब होने से डाक्टर डेस उतार खूटी में टांग चुके थे। और एक ही विश्राम कक्ष में चाय समोसा की चुस्कियां ले रहे थे। जब तक डी एम साहब गेट पर पहुंचे कि स्वास्थ विभाग आनन-फानन दौड़ कर अपने कक्ष में हाजिर हो गए जहां एक महिला चिकित्सक नहीं मिलती थी आज दो मौजूद रही और सभी सात डाक्टर उपस्थित रहे। सी एम ओ डा राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पहले ही साफ सफाई व खिड़कियों में नये पदेॅ व नयी बेड सीट देखने को मिले। सी एच सी पर दवाओं की कमी आज पूरी दिखाने में अधीक्षक कामयाब रहे। छह महीने से अस्पताल से गायब रैवीज इंजेक्शन होने की सी एम ओ ने जानकारी दी। डी एम रवि कुमार एन जी ने ब्लेंड टेस्ट रजिस्टर का अवलोकन किया दसियों वषॅ से खराब डेटल मशीन की जानकारी हासिल की गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रा साउड चिकित्सक न होने पर बाहर से कराने के लिए सी एम ओ जिले पर कोई महिला चिकित्सक न होने की मजबूरी बताई। डी एम रवि कुमार एन जी ने मरीजों की सही तरीके से देखभाल करने व बराबर साफ-सफाई रखने के निर्देश अधीक्षक नितिन कुमार श्रीवास्तव को दिये। श्री एन जी ने सी एच सी पर आने से कुछ परिवर्तन हुआ या नहीं मीडिया से जानकारी ली। उन्होंने अव्यवस्थाओं के सवाल पर धीरे-धीरे सब ठीक करने का भरोसा दिलाया है।
0 टिप्पणियाँ