विभाग की लापरवाही दे रही दुर्घटना को दावत
आए दिन होती रहती है इस मार्ग पर दुर्घटनाएं
अक्षय मेल समाचार
धीरज यादव/तिलोई/अमेठी (ब्यूरो):-
लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की फोर लाइन के नवीन निर्माण में विभाग की लापरवाही इस कदर हावी है कि मार्ग पर चलने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बनकर दुर्घटना को दावत दे रहा हैं फोरलाइन के नवीन निर्माण में ठेकेदारों द्वारा सड़क पर ही मिट्टी ढेर लगा रहे है। रोड के दोनो किनारे लगा ढेर आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं जो उनकी को मौत को दावत दे रही है। विभाग के जिम्मेदार भी मामले के नजरें फेर किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में बैठे हुए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग 56पर इन दिनों फोर लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है यातायात अधिक होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है जो इस मार्ग के लिए आम बात हो चुकी है बावजूद इसके फोरलाइन निर्माण कार्य विभाग के जिम्मेदारों का कार्य करने के तरीके विपरीत नजर आ रहा है सब कुछ जानने व समझने के बाद भी निर्माण कार्य ऐसा हो रहा है कि महकमा स्वयं लोगों की मौत का आमान्त्रण दे रहा है विभाग द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बनाए जाने वाले पुल से निकलने वाली मिट्टी को डंप को सड़क के किनारे लगा देने के कारण राहगीरों के लिए चलना मुसीबत बना हुआ है। जबकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना दर्जनो वी.वी.आइ.पी. निकलने के बावजूद भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले दो पहिया,चार पहिया,समेत हज़ारों की तदात में चलने वाले बड़े वाहन को काफ़ी परेशनिया उठानिया पड़ रहीं हैं।
0 टिप्पणियाँ