ऋण मोचन समस्या निस्तारण हेतु पोर्टल विकसित

ऋणि मोचन समस्या निस्तारण हेतु पोर्टल विकसित।

अमेठी, 12 दिसम्बर 2017,  जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के फसल ऋण मोचन योजना अन्तर्गत लघ्ुा एवं सीमातं किसानों के उन्नयन एवं सतत् विकास हेतु प्रसारित की गयी हैै। जिसके अनुसार एन0आई0सी0 द्वारा फसल ऋण मेाचन  योजना से संम्बन्धित शिकायत निवारण तथा योजना के प्रभावी अनुश्रवण हेतु एक पोर्टल विकसित किया गया है उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण के उपरान्त डिमांड जनरेशन की व्यवस्था इस प्रकार की गयी है कि शिकायत निवारण पोर्टल पर ही किसानों द्वारा आवेदन के समय अपनी पत्रता संम्बन्धी सभी सूचनाएं तथा आधार न0, के0सी0सी0 संख्या, भूमि संम्बन्धी विवरण आदि का अंकन किया जायेगा। उक्त सूचना के आधार पर जांचोपरान्त जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र पाये गये समस्त किसानों हेतु डिमांड जनरेशन पोर्टल पर करना होगा। उन्हांेने बताया कि पोर्टल पर शिकायतें 31 दिसम्बर 2017 तक प्राप्त की जायेंगी तथा इस तिथि तक प्राप्त शिकायतों के फलस्वरूप जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र पाये गये किसानों के खातों में धनराशि का अन्तरण शासनादेश के अनुसार किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ