दिव्यांग जागरूकता शिविर आयोजित ।
आदर्श सेवा संस्थान के तत्वाधान में हुई गोष्ठी। मुसाफिरखाना/ अमेठी :- दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन जानकारी के अभाव में योजना का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचने से वंचित रह जाते हैं उक्त उद्गार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एन त्रिपाठी ने आदर्श सेवा समिति द्वारा कस्बा स्थित बारात घर में आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही आदर्श सेवा समिति द्वारा आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी में दिव्यांग जनों को इनके हितार्थ चलाई जा रही सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संस्था की सदस्य स्वाति तिवारी ने पेंसन आर्थिक सहायता एवं विकलांग प्रमाण पत्र जैसी जानकारी दी संस्था के सदस्य ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भागीरथी प्रयास किए जा रहे हैं जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाकर मुख्यधारा में शामिल करना संस्था के चेयरमैन विजय शंकर तिवारी उर्फ मोनू ने सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुहैया कराई कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शंकर ने किया उक्त मौके पर प्रधान शिवांशु प्रताप सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि राम सजीवन यादव बरुन पांडेय मयंक मिश्रा राम कुमार अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ