बृजेश अग्रहरि की भारी जीत- भाजपा -सपा की शर्मनाक हार ।
जनता की कसौटी पर खरा उतरूंगा -बृजेश अग्रहरि मुसाफिरखाना/ अमेठी :-नगर पंचायत चुनाव की मतगणना में बृजेश कुमार अग्रहरि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी प्रत्याशी फिरोज खान को 982 मतों के भारी अंतर से पटखनी दी । सपा की अंजू कौशल को मात्र 47 व सत्ताधारी भाजपा के नकुल टंडन को 208 मत मिले। विजयी प्रत्याशी बृजेश अग्रहरि की भारी जीत से उन को करारा जवाब मिला है जो चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के लिए आरोप प्रत्यारोप का सहारा ले रहे थे ।
अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें बृजेश कुमार अग्रहरि को 1871 मत फिरोज 889 जगदीश प्रसाद उर्फ भोलानाथ तिवारी 860 राकेश तिवारी 575 प्रदीप अग्रहरि 265 मत प्राप्त हुए
। शर्मनाक पराजय का मुंह देखने वालों में भाजपा के नकुल टंडन को 208 मत सपा की अंजू कौशल को मात्र 47 मत पूर्व चेयरमैन डॉ कैलाश बिहारी गुप्ता को 86 मतो पर संतोष करना पड़ा। नोटा को 10 मत पड़े थे। सदस्य पद के लिए वार्ड 1 से श्रीमती सोनू 2 में अंकिता 3 में वीरेन्द्र 4 स्मिता 5 राम कुमार 6 से हसन उल्ला 7 में अनवर अली 8 से चंदन मोदनवाल 9 से करुणेश दिवेदी व 10 से कीर्तिमा सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित हुई।
वार्ड नंबर 3 में हार जीत का अंतर मात्र एक वोट रहा तो वार्ड नंबर 8 में चंदन मोदनवाल व शिव जी को 119 बराबर बराबर मत मिले लाटरी में चंदन मोदनवाल विजई घोषित हुए। एसडीएम अभय कुमार पांडेय की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे । पूर्व चेयरमैन बृजेश कुमार अग्रहरि की भारी मतों से हुई जीत पर अरविन्द कौशल विजय कसौधन सुशील खत्री सतीश कसौधन संतोष मोदनवाल दशरथ अग्रहरि मुन्ना पासी शिव बहादुर विक्की कौशल सहित समर्थकों ने बधाई दी हैं । नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश ने कहा कि जनता का सेवक हूं सेवा करुंगा एवं विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।
दशकों पुरानी परंपरा बरकरार
इनसेट:-इस नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर जीते उम्मीदवारों के लिए एक अनूठी सौगात है जो इस चुनाव में भी बरकरार रही यहां से जो एक बार जीता है दूसरा मौका भी जनता ने उसी को सौंपा है इसके पीछे शायद जनता की मंशा होगी कि किसी को यह कहने का मौका ना मिले कि काम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था डॉक्टर कैलाश बिहारी कमला त्रिपाठी फिर वही मौका बृजेश को देकर जनता ने परंपरा को बरकरार रखा है।
0 टिप्पणियाँ