निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश अग्रहरि ने रचा इतिहास ,982 मतो के अंतर से दर्ज की जीत।

  अमेठी,उत्तर प्रदेश (ब्यूरो):-जिले के मुसाफिरखाना नगर पंचायत चुनाव  में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश  अग्रहरि ने रचा इतिहास,982 मतो से जीत दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड बनाया। कायम रखी नगर पंचायत की परंपरा। नगर पंचायत की यह परंपरा रही है कि नगर पंचायत अध्यक्ष लगातार दो पंचवर्षीय जीतता है।
नगर पंचायत मुसाफिरखाना परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश अग्रहरि को कुल 1871 मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फिरोज अहमद को 982 मतो के भारी अंतर से पराजित किया। फिरोज अहमद को कुल 889 मत प्राप्त हए है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला त्रिपाठी के पति भोला नाथ त्रिपाठी 840 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 575 मत पाकर राकेश त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ