आंकड़ों में उलझी अध्यक्ष की सीट ।
अधिक मतदान ने बिगाड़ी प्रणाम गणित।
मुसाफिरखाना/ अमेठी:- पहले चरण में हुए 81 फ़ीसदी मतदान में प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ दिया है पूर्व परिणाम की जिज्ञासा में गली से लेकर चौराहे तक रुझान एवं आकड़ों के गिनती शुरु कर दी है अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवारों की चुस्ती एवं मत पेटी में हुई वोटों की बारिश से जीत का दावा भले ही कोई कर रहा हो लेकिन इतना तो तय है कि अध्यक्ष का प्रणाम क्या होगा इस पर सस्पेंस बरकरार है ।
नगर पंचायत में अध्यक्ष व 10 वार्ड सदस्यों के लिए बीते बुधवार को हुए मतदान के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अध्यक्ष के लिए मुकाबला सीधा नही बल्कि पेचीदा नजर आ रहा है ।वार्ड वार रुझानों पर गौर किया जाए तो लगभग सभी बूथों पर मुकाबला का दृश्य भिन्न भिन्न है। वार्ड संख्या 1 व 2 तक प्रमुख रूप से भगोना झाड़ू व जीप को माना जा रहा है लेकिन पेड़ व गदा आसपास नजर आते दिखे। वार्ड संख्या 3 में पेड़ गदा जीप व भगोना आसपास नजर आते दिखा। वही वार्ड संख्या 4 में पेड़ व गदा को प्रमुख रूप से माना जा रहा है भगोना व कमल भी आसपास दिखा।5 व 6 में गदा पेड़ , भगोना को प्रमुख रूप से माना जा रहा है ।वार्ड संख्या 7 में झाड़ू पेड़ गदा भगोना आसपास दिखे ।वार्ड संख्या 8 में गदा व पेड़ प्रमुख रूप से लेकिन भगोना व कमल आसपास दिखा । वार्ड संख्या 9 और 10 में मिलाजुला असर दिखा यहां पर किसी का बर्चस्व तो नहीं दिखा पर किसी को शायद मायूस भी ना होना पड़े।
रूझानों के आंकड़ों पर विश्वास किया जाए तो अध्यक्ष की सीट फसी नजर आ रही है ।कमोबेश ऐसा ही नजारा वार्ड सदस्यों के मुकाबलों में दिखा ।मतदान का प्रतिशत अधिक होने के कारण चुनावी गणित डगमगा गई है। परिणाम चौकाने वाला भी हो सकता है।
जागरूक मतदाताओ में दिखा उत्साह।
इनसेट:- नगर पंचायत के चुनाव में 82 फीसदी हुए मतदान का श्रेय जागरुक मतदाताओं के साथ प्रशासन को भी जाता है । मतदाता सूची ऐसी तैयार थी जिसमें मृतक वह फर्जी मतदाताओं की संख्या नगण्य रही।
0 टिप्पणियाँ