।

सरकारी आवास में रहते तो शायद न होता यह हादसा।
ट्रामा सेंटर में जिन्दगी मौत के बीच जूझ रहा है घटना में घायल गार्ड।

एस0डी0एम0 का वाहन पलटा, अर्दली सहित 4 घायल ।
साहब को रिसीव करने  जा रही थी बोलेरो।
अमेठी(उत्तर प्रदेश) :-रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे अमेठी जिले की तहसील मुसाफिरखाना के एस0डी0एम0 अभय कुमार पांडेय को रिसीव करने एच0ए0एल0 कोरवा गेस्ट हाउस जा रही बोलेरो जीप मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पनियार पावर हाउस के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो कर पलट  गई ,जिसमें अर्दली, गार्ड सहित चार लोग जख्मी हो गए। गार्डो को काफी चोट लगी है। घायलों का इलाज स्थानीय  सी एच सी में चल रहा था। पता चला है कि घायल एक गार्ड को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रविवार को सुबह लगभग 9:30 बजे बोलेरो जीप यूपी 36 30004 को संग्रह धावक देवानंद तिवारी चलाकर एसडीएम अभय कुमार पांडे को रिसीव करने प्रति दिन की भांति एचएएल कोरवा गेस्ट हाउस जा रहा था। जीप में अर्दली राजेश कुमार, होमगार्ड का जवान जग्गंनाथ शुक्ला,  बाबूलाल यादव भी सवार थे। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पनियार पावर हाउस के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में यस डी यम को लाने जा रही बोलेरो जीप अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए। गार्डो को ज्यादा चोट लगी है। 
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम  अभय कुमार पांडेय घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना भिजवाए एवं वाहन चला कर घायलों का हालचाल लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार महात्मा सिंह,पेशकार फौजदारी अशोक सिंह, राजस्व निरीक्षक कला प्रसाद तिवारी, दिनेश चंद्र दुबे,सहित अन्य तहसील कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।डॉक्टरअभिषेक गुप्ता ने घायलों का इलाज किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ