कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित ,उजाले का नही इंतजाम।

अमेठी में नगर पंचायत चुनाव के समापन के बाद वोटों की गिनती के मद्देनजर मुसाफिरखाना कोतवाली में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमे उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना , थाना अध्यक्ष राम राघव सिंह के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मुसाफिरखाना थाना  में आयोजित इस पीस कमेटी की बैठक में रोशनी का इंतजाम नहीं किया गया था । सभी अधिकारी अंधेरे में बैठकर लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर रहे थे।जैसा कि इस चित्र से सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ