तीन दिवसीय स्काउट गाइड का समापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड का समापन 
हरि प्रसाद यादव,अमेठी(ब्यूरो):----  पाचवा जनपद स्तरीय स्काउड गाइड का समापन मुख्य अतिथि एस डी एम मुसाफिरखाना अभय कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र के द्वारा  ए एच इंटर कॉलेज में हुआ जिसमें बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बच्चो द्वारा रोमांचक नाटक व स्काउट कला को देख गदगद होते बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद ब्यायाम स्काउट आदि कला बच्चो को स्वस्थ्य रखने के साथ  निरोग व मन को एकाग्रता प्रदान करती है बच्चो द्वारा निकली गई प्रभात फेरी स्वछता का संदेश देकर सभी को अनुसरण करने  की बात कही   लेखाधिकारी ने कहा कि  आज के बच्चे  कल के भविष्य है अपने अथक परिश्रम से यही बच्चे राष्ट्र के सच्चे सपूत बनकर विभिन्न पदों पर आसीन होकर देश के निर्माण में सहयोग देंगे इस अवसर पर प्राचार्य मान सिंह राठौर  सीटेड निदेशक संजय सिंह  हरि बबन सिंह   विनोद सिंह प्रदीप कुमार आदि सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे  मुख्य अतिथि ने स्काउड गाइड  में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ